मनोरंजन

माही और आरोही का नया सांग ‘सुरतिया जान मार लागेला’ रिलीज

भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका आरोही भारद्वाज का नया गीत ‘सुरतिया जान मार लागेला’ वर्ल्डवाइड रिकार्डस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस विडीयो को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं। इस गीत में एक बार फिर से माही ने अपनी कातिलाना अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है। सांग में माही का फिलोरा प्रिंट वाली साड़ी में खूब जाच रही हैं।

माही सखियों को बता रही है कि अपने पति की क्या-क्या बड़ाई करे। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत ‘सुरतिया जान मार लागेला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार, सिंगर आरोही भारद्वाज, लिरिक्स गौतम राय (काला नाग), फीचर माही श्रीवास्तव, म्यूजिक प्रियांशू सिंह, निर्देशक गोल्डी जैसवार, कोरियोग्राफर गोल्डी एंड बॉबी, एडिटर मीत जी हैं।

हाल ही में माही दुबई से लौटी हैं। वे दुबई में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी भोजपुरी फिल्म पंख का पहला शेड्यूल खत्म करके भारत आई हैं। इस फिल्म में माही के अलावा संजय पांडेय, रोहित सिंह मटरू, श्वेता महारा, आयशा कश्यप, माही श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा हैं। पंख के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं इसके सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव हैं, जबकि निर्देशक पराग पाटिल ने हैं। फिल्म का प्रचार डब्ल्यूडब्ल्यूआर टीम कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button