उत्तर प्रदेशलखनऊ

आज लखनऊ में मिट्टी बचाओ आंदोलन के प्रणेता सद्गुरु जग्गी वासुदेव

  • कानपुर रोड, एलडीए कॉलोनी स्थित सीएमएस के कन्वेन्शन सेंटर में शाम 6 बजे सद्गुरू का होगा व्याख्यान

लखनऊ। मिट्टी बचाओं आंदोलन के प्रणेता सद्गुरू मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होंगे। वह इस शहर में मिट्टी को बचाने के प्रति लोगों को जागरूक करने आ रहे है। कानपुर रोड, एलडीए वर्ल्ड स्थित सीएमएस के कन्वेंशन सेंटर में सद्गुरु का व्याख्यान होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मिट्टी बचाओ आंदोलन में शामिल होकर अपना सम्बोधन देंगे। यह जानकारी मिट्टी बचाओं आंदोलन से सक्रीय रूप से जुड़ी एव कार्यक्रम की मीडिया प्रभारी गरिमा तिवारी चारू ने दी। उन्होंने संभावना जताई कि कार्यक्रम में लगभग पांच हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद हैं।

गरिमा ने बताया कि सद्गुरु यूरोप, मध्य पूर्व, मध्य एशिया के 26 देशों की यात्रा करने के बाद भारत पहुंचे हैं। यहां देश के 9 राज्यों में अपनी एकल बाइक यात्रा जारी रखे हुए हैं। मिट्टी बचाओ सद्गुरु द्वारा शुरू किया गया एक वैश्विक अभियान है। इसका लक्ष्य मिट्टी पर संकट के लिए, दुनिया भर के लोगों को मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए एक साथ लाकर खड़ा करना है। सारे देशों में राष्ट्रीय नीतियां बनाने और खेती योग्य भूमि में जैविक तत्व को बढ़ाने के लिए उचित नीतियां और तरीके अपनाने को हां के नेताओं का समर्थन प्राप्त करना है।

उन्होंने बताया कि अभी तक, 74 देशों ने मिट्टी बचाओ अभियान के लिए समर्थन व्यक्त किया है। हाल ही में अपने देश में गुजरात और राजस्थान सरकार ने भी मिट्टी के संरक्षण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया, जिससे यह आधिकारिक तौर पर मिट्टी बचाने के लिए इस वैश्विक आंदोलन में शामिल होने वाले राज्य बन गए ।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button