उत्तर प्रदेशलखनऊ

बांदा में अवैध खनन की शिकायत को सही पाया गया: रोशन जैकब

लखनऊ। भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डा.रोशन जैकब ने कहा कि बाँदा के तहसील सदर स्थित केन नदी तल में स्वीकृत बालू, मोरम के खनन पट्टा क्षेत्रों की शिकायत पर निदेशालय स्तर से जांच करायी गयी। इसमें केएण्डएस माइन्स पार्टनर कत्यैना शर्मा के स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर अवैध खनन करते हुए पाया गया। एसआर इनोवेशन एलएलपी पार्टनर सुरेन्द्र पुनिया को भी इसी तरह जांच में अवैध खनन करते पकड़ा गया।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी बांदा को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत क्षेत्र के बाहर भारी मात्रा में अवैध खनन, परिवहन पाये जाने के कारण खनन कार्य तत्काल प्रतिबंधित किया जाये।उप्र उपखनिज (परिहार) नियमावली के प्राविधानों के अधीन अवैध खनन की मात्रा के सापेक्ष राजस्व क्षति वसूली की कार्यवाही की जाये। वसूली होने तक खनन की अनुमति न दी जाये। साथ ही कार्यवाही को शासन एवं निदेशालय को अवगत कराया जाएं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button