उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्यपाल से मिला समाजसेवियों का प्रतिनिधि मण्डल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मंगलवार को राजभवन में विविध उद्योगों तथा समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल में युवा अनस्टॉपेबल संस्था के संस्थापक अमिताभ शाह भी उपस्थित रहे। यह मुलाकात लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के नेतृत्व में हुई।

राज्यपाल ने कहा कि समाज सेवी संस्थाओं को सरकार के जन हितकारी कार्यों से जुड़कर समाज के वृहद हित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कोरोना-काल में रक्तदान जैसी सेवाओं का अभाव हो गया था। जिसके कारण रक्त आपूर्ति से संबंधित चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो गयी थीं। अब विश्वविद्यालयों के स्तर पर जागरूकता लाकर प्लेटलेट्स दान के लिए शिविर लगाकर रजिस्ट्रेशन करने, रक्तदान शिविरों का आयोजन करने जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बच्चों को शिक्षा के ड्राप आउट से बचाने एवं उनकी उच्च शिक्षा पूर्ण कराने की दिशा में भी सहयोग की अपील की। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को अपने-अपने समाज सेवा कार्यों की जानकारी दी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाशन ने लखनऊ जनपद में सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम हेतु टीकाकरण, आंगनवाड़ी सज्जा कार्यक्रम तथा गोद लिए गए क्षय रोगियों के बारे में अद्यतन जानकारी राज्यपाल को दी। प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात में राज्यपाल को चरखा, लौंग एवं मोर पंखी का पौधा भेंट किया। राज्यपाल ने सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button