उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

प्रयागराज हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप हिरासत में, पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

प्रयागराज हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता जावेद पंप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके मोबाइल की जांच हुई। पुलिस ने दावा किया कि कई अहम सुराग मिले। पुलिस इन सुरागों के जरिए मामले की तह तक जाकर छानबीन कर रही है। अब तक हिंसा में शामिल लगभग 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज की मदद से हिंसा में शामिल बाकी लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है ताकि और गिरफ्तारियां हो सकें। पुलिस ने 1000 लोगों के खिलाफ दंगा, आगजनी, धारा 144 का उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

अटाला से करेली तक दहशत कायम, नहीं खुलीं दुकानें

यूं तो अटाला समेत आसपास के इलाके पहले से छावनी में तब्दील हैं। सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं। अटाला के साथ ही रसूलपुर, तुलसीपुर, करेली बैरियर, करेली कब्रिस्तान, कमेला रोड आदि की दुकानें सुबह बंद ही रहीं। इन इलाकों के लोग सहमे हुए हैं। दुकानदार आशंकित हैं कि कब क्या हो जाए। बहुत सारे लोगों ने खुद से दुकानें नहीं खोलीं। अटाला चौराहे की ज्यादातर दुकानें बंद ही हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लिया हुआ है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान पूरे इलाके में गश्त कर रहे हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button