उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवा कांग्रेस ने निष्काषित व्यक्ति को बनाया राष्ट्रीय सचिव

  • इलाहाबाद, यमुनापार के पार्टी से निष्काषित जितेंद्र तिवारी को बनाया राष्ट्रीय सचिव
  • युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के इस कदम पर युवा कांग्रेस सहित प्रदेश भर के कांग्रेस जनों में भारी आक्रोश
  • प्रदेश भर के कांग्रेस जनों ने की युवा कांग्रेस के इस कदम की तीव्र आलोचना और तत्काल राष्ट्रीय सचिव पद से हटाए जाने की मांग की

लखनऊ। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. द्वारा विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी पर टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाये जाने औऱ उनकी फ़ोटो को पैरों से कुचलकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में कांग्रेस पार्टी द्वारा 6 वर्षों के लिए निष्कासित इलाहाबाद के युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री जितेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव बनाये पर प्रदेश भर के कांग्रेस जनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है, और माँग की है कि तत्काल जितेंद्र तिवारी को पद आए हटाया जाए।

उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी 2022 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने जितेंद्र तिवारी को सभी पदों से हटाते हुए पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया था।

दुःखद तो ये है कि जितेंद्र तिवारी ने प्रियंका गांधी जी पर अभद्र टिप्पणी करते हुए बाकायदा विडियो बनाया था और सोशल मीडिया पर डाला था। जब जितेंद्र तिवारी से स्पस्टीकरण मांगा गया तो उनके द्वारा जवाब न दिए जाने पर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया गया था। सवाल ये है कि ऐसे व्यक्ति को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव कैसे बना दिया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button