अलीगढ़उत्तर प्रदेश

ऊर्जा मंत्री ने विद्युत उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण

अलीगढ़। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने दिवसीय अलीगढ़ मण्डल प्रवास के दौरान अलीगढ़ स्थित जट्टारी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लॉग बुक, विद्युत लोड व डिस्पैच को चेक किया तथा ट्रांसफार्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के रख-रखाव को देखा। उन्होंने अधिकारियों को भीषण गर्मी व उमस के कारण बढ़ी हुई मांग के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण रूप से सजग व सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत के जर्जर व झूलते तार व पोल जनधन व पशुधन हानि के साथ किसी बड़ी दुर्घटना के होने का संकेत भी देते हैं या निर्बाध विद्युत आपूर्ति में बाधक बनते हैं,जिन्हें तत्काल ठीक किया जाए। इसके लिए प्रोएक्टिव होकर प्रिवेंटिव मेन्टिनेंस पर ध्यान दें।

श्री शर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों व समस्याओं का आसान तरीके से समाधान किया जाए। किसी भी कार्य को लटकाने, टालने व इसके क्रियान्वित होने में जानबूझकर देरी करने से विभाग के साथ-साथ स्वयं के भी हित में नहीं है। इसलिए सभी अधिकारी पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करते हुए जनता की सेवा करे।साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो एवं उपभोक्ताओं से बेहतर समन्वय स्थापित करे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button