ताज़ा ख़बरदेश

राहुल गांधी की पेशी के मद्देनजर ईडी ऑफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। इसके मद्देनजर ईडी ऑफिस के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। ईडी ने राहुल को 13 जून और सोनिया गांधी को 23 जून को बुलाया है। ईडी दोनों से मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत पूछताछ करेगी।

इस बीच कांग्रेस मुख्यालय के बाहर राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने सोनिया गांधी को नया समन भेजा है। अब उन्हें ईडी ने 23 जून को बुलाया है। इससे पहले सोनिया को आठ जून को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन कोरोना संक्रमित होने के चलते वह पेश नहीं हो सकी थीं। उन्होंने ईडी से तीन हफ्ते का समय मांगा था।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में ईडी के सामने पेश होने के लिए सोनिया गांधी को 23 जून की नई तिथि दी गई है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत उनसे पूछताछ करेगी। इसी मामले में राहुल गांधी को आज ईडी के सामने पेश होना है। दरअसल, 01 नवंबर, 2012 को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुब्रमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में केस दायर किया था। इस मामले में राहुल और सोनिया के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, आस्कर फर्नांडिस, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा को आरोपित बनाया गया। मोतीलाल वोरा और आस्कर फर्नांडिस का निधन हो चुका है। अब यह मामला राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत में चल रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button