उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं को किया गया नजरबंद

लखनऊ। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेशी के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता ईडी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन की ओर कूच करने लगे हैं वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और मीडिया कोर्डिनेटर नसीमुद्दीन सिद्दिकी के घर के बाहर पहरा बैठा दिया है।

पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारी श्री राहुल गांधी के खिलाफ अलाेकतांत्रिक कार्रवाई के विरोध में ईडी दफ्तर के बाहर सत्याग्रह करेंगे। इसके लिये पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने निकलना भी शुरू कर दिया है। हालांकि पुलिस को सत्याग्रह की भनक लग गयी और उन्होने सुबह सात बजे से ही श्रीमती अराधना मिश्रा और श्री नसीमुद्दीन सिद्दिकी के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है। दर्जनों पुलिसकर्मी उनके घर के बाहर बैठे हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button