ताज़ा ख़बरदेश

नूपुर शर्मा को बंगाल पुलिस ने भेजा समन, 20 जून को पेश होने को कहा

कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को बंगाल पुलिस ने समन भेजा है। उन्हें 20 जून को कोलकाता जिले के नारकेलडांगा थाने में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया है। नूपुर शर्मा के खिलाफ कोलकाता के अलावा पूर्व मेदनीपुर के कांथी थाने में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने सोमवार को बताया कि नूपुर शर्मा को समन भेजा गया है और 20 जून को कोलकाता के नारकेलडांगा थाने में हाजिर होने को कहा गया है। यह समन नूपुर शर्मा के दिल्ली स्थित आवास पर भेजा गया है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी को लेकर पिछले सप्ताह गुरुवार से ही राज्यभर में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन शुरू हुआ है। पिछले पांच दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार को नदिया में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा हुई थी जबकि सोमवार को भी उत्तर 24 परगना के बारासात में रेल रोककर तोड़फोड़ की गई। अल्पसंख्यकों के इस हिंसक प्रदर्शन और सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के खिलाफ व्यवसायियों के संगठन ने 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button