उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

फिरोजाबाद में अग्निपथ के विरोध में रोडवेज बसों मे तोड़फोड़

फिरोजाबाद। अग्निपथ के विरोध में शुक्रवार सुबह युवकों ने मटसेना थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रोडवेज बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पूर्व ही उपद्रवी भाग गए। पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है। मटसेना थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन-42 किलोमीटर के कट पर शुक्रवार सुबह अराजक तत्वों ने जमकर हंगामा किया। चार रोडवेज बसों में तोड़फोड़ कर दी। इससे इन बसों के शीशे चकनाचूर हो गये। करीब 20 मिनट तक एक्सप्रेस-वे पर अराजकता फैली रही। सूचना पर यूपीड़ा की टीम के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंची। जुमे की नमाज को लेकर पहले से ही शहर भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष मटसेना संजुल पाण्डेय ने बताया कि बसों में तोडफोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button