उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबर

यूपी बोर्ड : हाईस्कूल परीक्षा के नतीजे घोषित, 88.18 फीसदी परीक्षार्थी पास

  • 85.25 प्रतिशत छात्र और 91.69 छात्राएं हुईं उत्तीर्ण

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम शिक्षा निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने शनिवार को घोषित किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में कुल 88.18 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.25 और छात्राओं का 91.69 प्रतिशत है।

डॉ. तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक कुल 8373 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुई थी। उक्त परीक्षा में 27,64,443 संस्थागत एवं 17,202 व्यक्तिगत यानी कुल 27,81,645 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें कुल 25,20,634 ने परीक्षा दी और उनमें 22,22,745 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें 22,12,893 संस्थागत एवं 9,852 व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं।

संस्थागत परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.28 तथा व्यक्तिगत का 70.85 प्रतिशत है। इस परीक्षा में सम्मिलित प्रदेश के 25,20,634 परीक्षार्थियों में से 13,71,862 बालक तथा 11,48,772 बालिकाएं हैं। इनमें 11,69,488 छात्र और 10,53,257 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। हाईस्कूल की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 23 अप्रैल से 07 मई तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में निर्धारित 148 मूल्यांकन केन्द्रों पर 73,308 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न हुआ था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button