ताज़ा ख़बरदेश

आम आदमी की तरह मां हीरा बेन से मिले प्रधानमंत्री मोदी, लिया आशीर्वाद

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह अपनी मां हीरा बेन से आशीर्वाद लेने घर पहुंचे। हीरा बेन ने 100वें वर्ष में प्रवेश किया है। प्रधानमंत्री गुजरात के दौरे पर हैं। रातभर राजभवन में रुकने के बाद वे सुबह साढ़े छह बजे आम आदमी की तरह मां से मिलने पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने मां के साथ आधे घंटे से ज्यादा समय बिताया। वह मां के लिए खास तोहफा लेकर पहुंचे। उन्होंने मां हीराबा को लड्डू खिलाए और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने मां के पांव धोए और आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां के आवास पर विशेष पूजा भी की। प्रधानमंत्री के रवाना होने के बाद समाज में प्रसाद का वितरण भी किया गया। मां का आशीर्वाद लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से पावागढ़ के लिए रवाना हो गए। पावागढ़ में वो विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे।

हीरा बेन के शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने की खुशी में अहमदाबाद के जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में साधु-संन्यासियों और कुछ परिवारों के लिए लघु भंडारे की तैयारी की गई है। भंडारे में दाल, चावल, पूरी और मालपुवा परोसा जाएगा। मंदिर के महंत दिलीप दासजी ने कहा कि भंडारे में प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबा के परिवार के लोग भी शामिल होंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button