उत्तर प्रदेशलखनऊ

अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना पर पुनर्विचार करे केन्द्र सरकार: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना पर केन्द्र सरकार से पुनर्विचार की मांग की है। मायावती ने रविवार को ट्वीट किया कि ऐसे समय में जब मुट्ठीभर लोगों को छोड़कर देश की विशाल आबादी में से खासकर युवा वर्ग गरीबी,महंगाई बेरोजगारी,तनाव आदि के अग्निपथ पर हर दिन बिना थके हारे जीवन संघर्ष को मजबूर हैं उन्हें केन्द्र की अल्पावधि अग्निपथ सैन्य भर्ती स्कीम ने काफी निराश व हताश किया है।

बसपा अध्यक्ष ने लिखा है कि केन्द्र द्वारा रेलवे सेना व अर्धसैनिक बल आदि में भर्ती की संख्या व संभावना को अति सीमित करने का ही परिणाम है कि खासकर ग्रामीण परिवेश के हिम्मतवार नौजवान काफी असहाय व ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भविष्य को अंधकार में पाकर उनका आक्रोश उबाल पर है, जिसे सही से संभालना जरूरी है।

मायावती ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि देश के भविष्य इन पीड़ित नौजवानों के दर्द व इनके भविष्य के मुद्दे को गंभीरता से लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे। देश की सुरक्षा से संबंधित ऐसे अहम मामलों में संसद को विश्वास में जरूर लें। बसपा अध्यक्ष ने नौजवानों से भी संयम बरतने की अपील की है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button