उत्तर प्रदेशकानपुर

अग्निपथ योजना के विरोध को लेकर हाइवे और स्टेशनों में बढ़ी चौकसी

  • हाइवे और रेलवे स्टेशनों पर निगरानी के साथ गश्त कर रही पुलिस

कानपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में रविवार को लखनऊ-कानपुर हाइवे पर यातायात जाम करने की साजिश रच रहे चार युवकों के पकड़े जाने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग की चौकसी बढ़ा दी गयी है। पुलिस बराबर गश्त कर ऐसे लोगों पर नजर रख रही है। कानपुर सेंट्रल और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर निगरानी तेज कर दी गई है।

अग्निपथ योजना का विरोध बिहार से शुरु हुआ और उत्तर प्रदेश के कई जिलों तक पहुंच गया है। विरोध में युवक रेलवे स्टेशनों और राष्ट्रीय राजमार्गों को निशाने पर ले रहे हैं। इसको लेकर कमिश्नरेट और आउटर पुलिस सतर्क हो गई हैं, क्योंकि पुलिस ने कई युवकों को पकड़ा है जो विरोध की योजना बना रहे थे। जनपद में विरोध को रोकने के लिए कमिश्नरेट और आउटर पुलिस के साथ ही रेलवे स्टेशनों में तैनात जीआरपी और आरपीएफ सक्रिय हो गई है। जनपद से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है।

कमिश्नरेट और आउटर पुलिस नेशनल हाइवे पर पल पल की टोह ले रही है। इसी तरह सेंट्रल रेलवे स्टेशन सहित सभी स्टेशनों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। डीसीपी दक्षिण संजीव त्यागी ने बताया कि चार युवकों को पकड़ा गया है जो व्हाट्सएप के जरिये नेशनल हाइवे जाम कर विरोध की योजना बना रहे हैं। युवाओं का विरोध सड़क और रेलवे स्टेशनों पर न पहुंच पाये इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। सोशल मीडिया पर पुलिस बराबर निगरानी कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button