उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवनगर कालोनी के लोगों ने विधायक से की ‘सुलभ शौचालय’ की मांग

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड के शिवनगर कालोनी में रहने वाले लोगों को नियमित शौचालय के लिए चोरी छुपी जगह तलाशनी पड़ती है। इस कारण शिवनगर कालोनी के अधिकांश लोगों ने स्थानीय विधायक नीरज बोरा से ‘शुलभ शौचालय’ की मांग की है। शिवनगर कालोनी के लोगों की मांग पर विधायक नीरज बोरा ने लखनऊ के नगर आयुक्त को एक पत्र लिखकर शुलभ शौचालय बनवाने की मांग की है। विधायक नीरज का कहना है कि जनमानस की असुविधा को देखते हुए शुलभ शौचालय बनवाना जरूरी है। अथवा शौच की समस्या से परेशान प्रत्येक व्यक्ति के घर में शौचालय बनवाया जाये।

विधायक नीरज बोरा के पत्र लिखे जाने के बाद नगर आयुक्त ने उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों को नगर कालोनी समिति के लोगों से सम्पर्क कर आगे की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये हैं। इस मामले में पहल भी होनी शुरू हुई है। गौरतलब है कि अविकसित रूप से बनी कालोनियों की फैलुल्लागंज में भरमार है। इसी में फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में बनायी गयी अविकसित कालोनी शिवनगर के लोगों को बीते कुछ वर्षो से तमाम प्रकार की कठनाईयां उठानी पड़ती रही है। शौचालय की समस्या भी यहां आम समस्या में सुमार है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button