उत्तर प्रदेशलखनऊ

छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर पर कौशल किशोर ने माल्यार्पण किया

  • शाहूजी महाराज ने नारी समाज में व्याप्त अशिक्षा को खत्म करने का बीड़ा उठाया

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर स्थापित छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर रविवार को केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज ने नारी समाज में व्याप्त अशिक्षा को खत्म करने का बीड़ा उठाया। भारत के इतिहास में वह पहले राजा थे, जिन्होंने 25 जुलाई 1917 को प्राथमिक शिक्षा को अनिवार्य एवं निःशुल्क कर दिया। इसके पहले 1912 में लडकियों की शिक्षा पर विषेश जोर दिया था। शाहूजी महाराज ने 500 से 1000 तक की जनसंख्या वाले प्रत्येक गाॅंव में लडकियों के लिए स्कूल खुलवाया।

आशीष पटेल ने कहा कि 1920 में निःशुल्क छात्रावास खुलवाया उन छा़त्रावासों का नाम प्रिंस शिवा जी मराठा फ्री बोर्डिग हाउस रखा था। हमारे देश में बहुत से राजे रजवाडे थे लेकिन शाहूजी महाराज ने जो कोल्हापुर राज्य में मानव व समाज हित में कार्य करते हुए नींव रखी कोल्हापुर ही नहीं पूरे देश में आज देखने को मिल रही है।

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

जयंती के अवसर पर अतिथियों द्वारा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा. नरेन्द्र कुमार, डा. भूपेन्द्र कुमार, डा. सतीश कुमार, डा. राजेश वर्मा, डा. रवि कुमार सिंह, डा. संजीव कुमार, डा.नीरज आनन्द, डा. अम्बुज यादव,डा. सुमित रूंगटा, डा. अजय कुमार पटवा, डा. जितेन्द्र राव, डा.राकेश कुमार दीवान, डा. शालिनी कौशल, शैलेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश राव, सुशील कुमार विद्यार्थी, अनिल कुमार सिंह, गौतम बाल्मिकी, पूनम बाला, राजेश कुमार सिंह, रमादेवी, राजेश सिद्धार्थ, राम पुकार प्रसाद, राम निवास पासवान, राजकुमार वर्मा, सुधाकर अहिरवार, राकेश कुमार रावत, पंकज प्रसून, राजेश कुमार, ज्योती अग्रवाल आदि लोगोे को सम्मानित किया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button