उत्तर प्रदेशबड़ी खबररामपुर

भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था कराए चुनाव: आजम खान

रामपुर। रामपुर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) उम्मीदवार की पराजय के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक आजम खां ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके रामपुर की जनता की जीत को हार में बदल दिया। आजम ने रविवार को दावा किया कि कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था ईमानदारी से चुनाव कराए और अगर उनका उम्मीदवार हार जाए, तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

आजम ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा की भाजपा उम्मीदवार घनश्याम लोधी के हाथों 42 हजार से अधिक मतों से पराजय के बाद संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके रामपुर की जनता की जीत को हार में बदल दिया। उन्होंने रामपुर में भाजपा प्रत्याशी की जीत को लोकतंत्र की हार करार देते हुए कहा बहुत अच्छी बात है, वह (भाजपा) जीत गए, लेकिन यह जीत नहीं है उनकी।

इसी तरह तो उन्होंने उत्तर प्रदेश की सरकार भी बना ली है और मैं शर्म व एहसास दिलाना चाहूंगा उन तमाम ताकतों को, जो लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं, अपने छोटे-छोटे फायदों के लिए। आजम ने यह भी कहा कि कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था आए और यहां चुनाव कराने की जिम्मेदारी ले।

उन्होंने कहा ईमानदारी से चुनाव हो जाए। मैं कहता हूं अंतरराष्ट्रीय न्यायालय आये। वह यहां चुनाव कराए। खुले मैदान में चुनाव हो जाए। अगर हम हार गए तो राजनीति का मैदान हमेशा के लिए छोड़ देंगे। सपा नेता ने कहा के भाजपा पर लोकतंत्र को बचाने की ज्यादा बड़ी जिम्मेदारी थी लेकिन उसने उसे नहीं निभाया।

गौरतलब है कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव के रविवार को घोषित परिणामों में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सपा उम्मीदवार आसिम राजा को 42192 मतों से पराजित किया। यह सीट आजम खां के ही विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण रिक्त हुई थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button