उत्तर प्रदेशलखनऊ

जुगल किशोर ज्वेलर्स की ओर से स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

  • शिविर में डॉ राधिका रस्तोगी व डॉ. शिवम शर्मा ने लोगों की निःशुल्क जांच की

लखनऊ। डॉक्टर्स दिवस के अवसर पर जुगल किशोर ज्वेलर्स (राजन रस्तोगी) ने अपने इंदिरानगर स्टोर पर एक निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में डॉ. राधिका रस्तोगी (बीडीएस, एमडीएस, एंडोडॉन्टिस्ट और एस्थेटिक डेंटिस्ट) और डॉ. शिवम शर्मा (डीपीटी, बीपीटी, खेल और योग) ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए।

डॉ. राधिका रस्तोगी ने मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और डेंटल ट्रीटमेंट किया। साथ ही डॉ. शिवम शर्मा ने शिविर में आए लोगों को मुफ्त फिजियोथेरेपी का परामर्श दिया। जुगल किशोर ज्वेलर्स (राजन रस्तोगी) के सीनियर पार्टनर राघव रस्तोगी ने कहा, “राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस उन सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित है जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं।

वहीं कोविड 19 में दुनिया भर में स्वास्थ्य कर्मियों का योगदान और बलिदान अद्वितीय रहा है। उन्होंने डॉ. राधिका और डॉ. शिवम को अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालने और लोगों को चेकअप और परामर्श प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button