उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

CM योगी ने बदले लखनऊ-कानपुर पुलिस कमिश्नर, शिरोडकर और जोगदंड को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ: योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है. लखनऊ और कानपुर कमिश्नर को हटा दिया गया है. लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर का तबादला कर दिया गया है. डीके ठाकुर को हटाकर एडीजी इंटीलेजेंस एसबी शिरोडकर को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है.

लखनऊ कमिश्नर डीके ठाकुर को पुलिस मुख्यालय से अटैच किया गया है. डीके ठाकुर पुलिस आयुक्त से हटाकर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रतीक्षारत) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.

वहीं, विजय कुमार मीना को हटाकर बीपी जोगदंड को कानपुर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है. इसके अलावा विजय कुमार डीजी सीबीसीआईडी, गोपाल लाल मीना डीजी को ऑपरेटिव सेल, विजय कुमार मौर्य डीजी होमगार्डस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button