ताज़ा ख़बरदेश

तेजस्वी ने महागठबंधन को बताया नैचुरल अलायंस, कहा- हम नहीं करते बीजेपी की तरह राजनीति

नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं के बारे में ‘‘चिंता’’ करने की जरूरत है। वहीं जेडीयू और राजद के महागठबंधन को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये कोई सौदा नहीं बल्कि नैचुरल तरीके से किया गया गठबंधन है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये महाराष्ट्र जैसा हाल नहीं है। हम बीजेपी की तरह राजनीति नहीं करते हैं। जिन्हें धमकाया जा सकता है। उन्हें धमकाना या फिर जिन्हें खरीदा जा सकता है उन्हें खरीद लेना। इस तरह के सौदे के लिए यहां गलती न करें।

बता दें कि तेजस्वी के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही बीजेपी की तरफ से उन पर निशाना साधा जा रहा है। सुशील मोदी की तरफ से तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं।

वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय स्थापित करने के लिए अपना आवास देने को तैयार हैं। राजनीतिक प्रतिशोध के लिए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाया जाता रहा है।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाए जाने और धनशोधन के एक मामले में उनका नाम सामने आने के बीच, जब तेजस्वी यादव से यह पूछा गया कि क्या वह संघीय एजेंसियों के डर से परेशान हैं, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘ मैं ईडी और सीबीआई द्वारा मेरे आवास के भीतर अपना कार्यालय स्थापित किए जाने का स्वागत करूंगा। अगर इससे भी शांति नहीं मिलती, तो मैं उनकी मदद नहीं कर सकता।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button