उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे पर राष्ट्रगान की रिहर्सल के दौरान दिखा देशभक्ति का नजारा

लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे पर शनिवार सुबह 8:55 बजे राष्ट्रगान की रिहर्सल के दौरान अद्भुत नजारा देखने को मिला। राष्ट्रगान की रिहर्सल के दौरान जैसे ही राष्ट्रगान की धुन बजी, वैसे ही बस अड्डे परिसर में बस के इंतजार में बैठे यात्री राष्ट्रगान के सम्मान में उठ खड़े हुए।

राष्ट्रगान की शुरुआत रजनीश मिश्रा ने की। स्टेशन प्रबंधक रमेश सिंह विष्ट ने बताया कि प्रशासन केआदेश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित जा रहा है। इस दौरान कैसरबाग से बाइक रैली निकाली गई।

यह रैली कैसरबाग, स्वास्थ्य भवन चौराहा, क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय होते हुए परिवहन निगम मुख्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान बाइक रैली का संचालन स्टेशन इंचार्ज आमिर खान ने किया। उन्होंने बताया कि बाइक रैली के जरिए जन-जन को आजादी के अमृत महोत्सव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button