उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुट आपस में भिड़े, एक-दूसरे पर किया पथराव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच पथराव भी हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच और मामले को शांत कराया।

ये घटना आशियाना के बंगला बाजार की है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक से युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा के दौरान ही बाइक सवार युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आशियाना में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पहले से ही दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है।

लोगों ने बताया कि तिरंगा यात्रा में शामिल एक गुट तेलीबाग का था वहीं दूसरा गुट बंगाल बाजार इलाके का था। दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गया जिसके बाद वे एक-दूसरे पर पथराव करने लगे।

आशियाना थाने के एसएचओ ने बताया कि बाइक पर निकल रही तिरंगा यात्रा के दौरान आपस में भिड़े दो गुटों के कारण एक युवक घायल है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई अब हालात काबू में हैं। इस मामले की जांच चल रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button