उत्तर प्रदेशकानपुर

प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर में फहरा रहा तिरंगा : राकेश सचान

कानपुर। हमें जो आजादी मिली है उसमें लाखों लोग कुर्बान हुए हैं, तब हमें यह आजादी मिली है। कानपुर पर मुझे गर्व है जब आजादी की लड़ाई प्रारम्भ हुई तो यहां के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। जिनकी वजह से हम स्वतंत्रता दिवस व आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के बाद पहली बार हमारे देश के लोगों को देश भक्ति की जो भावना जागृत हुई है यह एक ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में हर घर में तिरंगा फहरा रहा है। यह बातें सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कही।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने जिला प्रशासन व जेसीआई कानपुर द्वारा फूलबाग पार्क में स्वतंत्रता दिवस पर शहर के 150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के गर्वित रोहण पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कोरोना अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया तथा देशभक्ति गीतों का आयोजन किया गया। जेसीआई कानपुर द्वारा इस विशाल राष्ट्रध्वज की स्थापना वर्ष 2017 में अध्याय के सदस्यों द्वारा की गयी थी। राष्ट्रध्वज 45×30 फिट का है। इसकी देख-रेख नियमित रूप से संस्था करती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, मण्डलायुक्त डॉ0 राजशेखर, पुलिस आयुक्त बी0पी0 जोगदंड, जिलाधिकारी विशाख अय्यर, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद तिवारी, के0डी0ए0 वीसी अरविंद सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) अतुल कुमार, जे0सी0आई0 कानपुर अध्यक्ष भारत पारिख, सचिव अखिल कनोडिया सहित जे0सी0ए0 के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button