ताज़ा ख़बरदेश

अमरलता हैं नीतीश कुमार, आज तक वृक्ष नहीं बन पाए: गिरिराज सिंह

भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी संग सरकार बनाने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार सालों से सीएम बने हुए हैं, लेकिन आज तक वह अमरलता ही हैं। वृक्ष नहीं बन सके हैं।

उन्होंने कहा कि अमरलता हमेशा दूसरे पेड़ों पर ही लद जाता है और उसके पत्तों को ढक देता है और खुद का रंग ही दिखता है। गिरिराज सिंह ने इस तंज के जरिए दरअसल यह कहने की कोशिश की है कि नीतीश कुमार कम सीटों के बाद भी कैसे सीएम बन रहे हैं और दूसरे दल ज्यादा सीटों के बाद उनकी लीडरशिप को स्वीकार कर रहे हैं।

यही नहीं उन्होंने 20 लाख रोजगार के वादे पर भी सवाल खड़े किए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का कॉम्पिटिशन अपने भतीजे से है। सता की चाभी भतीजे के पास है। नीतीश कुमार जी शराबबंदी विफल रही है। लोग आजकल जेल से घर पहुंच जा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जल्दी ही 20 लाख रोजगार देने के अपने ऐलान से यूटर्न ले लेंगे।

गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में गिरिराज सिंह ने लिखा, ‘नीतीश कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान वीडियो बयान में कहा कि 10 लाख नौकरियां कैसे दी जाएंगी और वे कैसे वेतन देने में कामयाब रहेंगे।’ वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने भी भाजपा पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने के बाद से बिहार की तस्वीर एकदम बदल गई है। भाजपा सोच रही थी कि 2024 के उसके प्लान में बिहार अहम होगा। लेकिन अब तो उसे यहां पर एक या दो सीट जीतने के लिए भी बहुत संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विपक्ष में आने से ताकत बढ़ी है और इसकी वजह से भाजपा में बेचैनी देखी जा रही है। इस बीच भाजपा ने दिल्ली में बिहार कोर कमिटी की मीटिंग बुलाई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button