उत्तर प्रदेशलखनऊ

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद सिब्ते रजी का निधन, लारी कार्डियोलॉजी में चल रहा था इलाज

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।

सैयद सिब्ते रजी पूर्व में झारखण्ड तथा असम के राज्यपाल रह चुके हैं। उन्हें 19 अगस्त 2022 को लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती किया गया था।

स्थिति गंभीर होने पर उन्हें क्रिटिकल केअर मेडिसिन विभाग, ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पूर्ण प्रयास के उपरांत भी उनको बचाया न जा सका और शनिवार को उनका निधन हो गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button