बड़ी खबरमनोरंजन

अमिताभ बच्चन को हुआ कोरोना, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को कोरोना हो गया है। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। जो लोग मेरे आसपास रहते हैं, कृपया अपनी जांच करवा लें। बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर में पहले भी कोरोना दस्तक दे चुका है।

इस समय केबीसी होस्ट कर रहे हैं अमिताभ

इस समय अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पती के 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में अमिताभ को देखना लगभग सभी पसंद करते हैं। उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। संभव है कि जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव ना आए, वह केबीसी होस्ट ना करें। अब देखना यह है कि इस शो को कुछ दिनों के लिए रोका जाएगा या फिर अमिताभ की जगह कोई और लेगा।

दूसरी बार हुए हैं संक्रमित

बिग बी दूसरी बार कोरोना के चपेट में आए हैं। इससे पहले शैफाली शाह भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। वहीं जून के महीने में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी कोविड संक्रमित हो चुकी हैं। वहीं अमिताभ ने जब ट्वीट कर यह जानकारी दी तो उनके फैन्स जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button