उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सीएम योगी का निर्देश, नोएडा ट्विन टॉवर ध्वस्तीकरण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो

लखनऊः नोएडा ट्विन टावर ध्वस्तीकरण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं. गुरुवार को मुख्यमंत्री ने नोएडा ट्विन टावर मामले की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद औद्योगिक विकास आयुक्त अरविंद कुमार ने कहा है कि 28 अगस्त को सुबह एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसायटी खाली कराई जाएगी. इस दौरान साथ ही ट्विन टॉवर के चारों ओर की सड़कों पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे भी ध्वस्तीकरण के समय आधा घंटे तक बंद रहेगा.

गौरतलब है कि 28 अगस्त को दोपहर 02:30 बजे नोएडा ट्विन टॉवर का ध्वस्तीकरण किया जाएगा. इसके लिए टॉवरों में 9600 होल करके 3700 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री भरी गई है और इसके लिए चार्जिंग की जा रही है. इस मामले में अनियमितता के दोषी प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी और बिल्डर, आर्किटेक्ट सहित अब तक 26 के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button