देशबड़ी खबर

‘2047 को भारत विकसित देश बनेगा’: पीएम मोदी

अहमदबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भुज में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मन बहुत सारी भावनाओं से भरा हुआ है। भुजियो डूंगर में स्मृति वन मेमोरियल और अंजार में वीर बालक स्मारक का लोकार्पण कच्छ की,गुजरात की पूरे देश की साझी वेदना का प्रतीक है। इनके निर्माण में सिर्फ पसीना ही नहीं, बल्कि कितने ही परिवारों के आंसुओं ने भी इसके ईट, पत्थरों को सींचा है।

उन्होंने कहा कि आज कच्छ के विकास से जुड़े 4000 करोड़ रुपए से अधिक के अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। जिसमें पानी, बिजली, सड़क और डेयरी से जुड़ी परियोजना है। यह गुजरात के कच्छ के विकास के लिए डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 26 जनवरी का वो दिन जब कच्छ में भूकंप जब आया था, तब मैं दिल्ली में था। कुछ ही घंटों में मैं दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा और दूसरे दिन मैं कच्छ पहुंच गया। तब मैं मुख्यमंत्री नहीं था, मैं भाजपा का एक साधारण कार्यकर्ता था। मुझे नहीं पता था कि मैं कैसे और कितने लोगों की मदद कर पाऊंगा, लेकिन मैंने तय किया कि मैं इस दुख की घड़ी में आप सभी के बीच में रहूंगा। जो भी संभव होगा, मैं आपके दुख में हाथ बंटाने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि कच्छ की एक विशेषता तो हमेशा से रही है, जिसकी चर्चा मैं अक्सर करता हूं। यहां रास्ते में चलते-चलते भी कोई व्यक्ति एक सपना बो जाए तो पूरा कच्छ उसको वटवृक्ष बनाने में जुट जाता है। कच्छ के इन्हीं संस्कारों ने हर आशंका, हर आकलन को गलत सिद्ध किया। ऐसा कहने वाले बहुत थे कि अब कच्छ कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। लेकिन आज कच्छ के लोगों ने यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button