उत्तर प्रदेशबड़ी खबरमेरठ

मेरठ डबल मर्डर मामले में एक आरोपी ने किया सुसाइड, बहनोई ने वारदात को दिया था अंजाम

मेरठ: हस्तिनापुर में PNB बैंक मैनेजर की आठ माह की गर्भवती पत्नी और पांच साल के बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की पत्नी शिखा और बेटे रुद्रांश की हत्या की वारदात को उनके ही बहनोई हरीश ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया. तीनों हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्या करने के बाद दो आरोपी शिखा की स्कूटी से मेरठ होते हुए नोएडा पहुंच गए थे. पुलिस गुरुवार को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. वहीं, इस मामले के एक आरोपी रवि ने गुरुवार को हापुड़ में सुसाइड कर लिया. आरोपी ने बैंक मैनेजर के बहनोई की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया.

बिजनौर के जलीलपुर में पीएनबी बैंक के मैनेजर संदीप कुमार का घर हस्तिनापुर में रामलीला ग्राउंड के पास है. सोमवार को संदीप की गर्भवती पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रुद्रांश की हत्या कर दी गई थी. दोनों के शव अलग-अलग कमरों में बेड के अंदर बंद मिले थे. बदमाशों ने बाहर से घर के मैन गेट पर ताला भी लगा दिया था.

इस पूरे मामले पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि बैंक मैनेजर संदीप कुमार के बहनोई हरीश ने वारदात करना कबूल कर लिया है. हरीश के दो साथी शिखा की स्कूटी से ही नोएडा गए. संदीप कुमार का अपने बहनोई हरीश से मनमुटाव चल रहा था. संदीप ने हरीश से कहा था कि वह उसके परिवार से दूर रहे. हरीश और उसके साथियों ने पहले शिखा और पांच साल के बेटे रुद्रांश की हत्या की और फिर घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button