देशबड़ी खबर

बेंगलुरू में इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज कैंपस का सीएम योगी ने किया दौरा

बेंगलुरू : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित श्री धर्मस्थल मंजुनाथेश्वर प्राकृतिक चिकित्सा एवं यौगिक विज्ञान संस्थान (SDMINYS) का दौरा किया. उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मौजूद थे. ‘क्षेमवन’ नामक एक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे. बेंगलुरू की अपनी यात्रा के तहत योगी एक विशेष विमान से पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे यहां पहुंचेंगे और फिर हेलीकॉप्टर से नेलामंगला में स्थित एसडीएमआईएनवाईएस परिसर के लिए उड़ान भरेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस दौरान संस्था के प्रमुख धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे. हेगड़े राज्यसभा सदस्य भी हैं. इसके बाद योगी ‘क्षेमवन’ का उद्घाटन करेंगे. योगी संस्थान में करीब दो घंटे तक रुकेंगे. इस मौके पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और आदि चुंचनागिरी मठ के संत निर्मलानंदनाथ भी मौजूद रहेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को मेंगलुरु दौरे से एक दिन पहले हो रहा है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button