उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बाराबंकी : सिटी एसी बस का मिला तोहफा, दुबग्गा से टिकैतगंज तक सेवा शुरू

प्रदेश सरकार ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र को सिटी एसी बस का तोहफा दिया है। लखनऊ के दुबग्गा से टिकैतगंज तक बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया। इन बसों के संचालन से क्षेत्र के सैकड़ों यात्रियों की राह आसान हो जाएगी।  पहली बस टिकैत गंज पहुंचने पर यात्रियों में काफी खुशी देखने को मिली।

कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में आवागमन का साधन रोडवेज की अनुबंधित सीमित बसे थी। इसके अलावा डग्गामार वाहनों का लखनऊ कुर्सी रोड पर बोलबाला था। जिसे लेकर यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई वर्षों से चली आ रही मांग को सरकार ने पूरा कर कुर्सी विधानसभा को तोहफा दिया है। मंगलवार से क्षेत्र में सिटी एसी बसों का संचालन शुरू हो गया। लखनऊ के दुबग्गा से होकर सिटी बस बालागंज ठाकुरगंज डालीगंज टेढ़ी कोठी कपूरथला पुरानिया टेढ़ी पुलिया होते हुए इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बेटा बाजार किसान पथ होकर इंडस्ट्रियल एरिया होते हुए टिकैत गंज तक जाएगी।

एसी बसों का किराया भी सामान्य बसों से मात्र तीन या 4 रुपया महंगा है। दुबग्गा से टिकैत गंज तक 43 किलोमीटर का सफर मात्र ₹56 में पूरा हो जाएगा। एसी बसों के संचालन से कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी व मजदूरों के अलावा कुर्सी टिकैत गंज कस्बे के साथ सैकड़ों गांव के लोग इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button