ताज़ा ख़बरदेश

ममता के नेतृत्व में कानून विहीन दिवालिया प्रदेश बना पश्चिम बंगालः रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में कल अत्याचार और राजनीतिक आंतरिक हनन की पराकाष्ठा हो गई। बंगाल बौद्धिक परंपरा, सांस्कृतिक परंपरा एक बहुत बड़ा प्रदेश रहा है। लेकिन ममता की अगुवाई में कानून विहीन दिवालिया प्रदेश बन गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ममता बनर्जी बंगाल की सरहद के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं और बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में सारी सरहदें पार कर दी हैं।

भाजपा नेता ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के मंत्री और राजद प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र खुले तौर पर यह कह रहे हैं कि उनकी सरकार चोरों की है और वे उसके सरगना हैं। प्रसाद ने चुटकी लेते हुए कहा कि सुशासन बाबू को नए मित्रों के साथ नई-नई पदवी मिल रही है।

रविशंकर ने कहा कि नीतीश कुमार अपने मंत्रियों पर नकेल कसने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे कृपा करके दिल्ली में सुशासन बाबू का स्वांग करना बंद करें और पहले अपना घर संभालें। उन्होंने कहा कि नीतीश कृपा करके बिहार को संभालें। उन्होंने कहा कि हाल ही में नीतीश दिल्ली में तमाम लोगों के मिलकर गए और उसके बाद वामपंथ और राहुल गांधी के बीच तकरार की शुरुआत हो गई।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button