उत्तर प्रदेशलखनऊ

तेरहवां ‘द एजुकेशन समिट’ का 17 सितंबर को राज्यमंत्री संदीप सिंह करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। ‘टाइम टू ग्रो’ उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 17 सितंबर को यहां ताज महल होटल गोमतीनगर में 13वाँ ‘द एजुकेशन समिट’ आयोजित कर रहा है। इस सम्मेलन में सम्मान व पुरस्कार वितरण, एक्सपो, नेटवर्किंग और विद्यालयीय शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। कई प्रसिद्ध शिक्षक, सरकारी गणमान्य व्यक्ति और उद्योग जगत के नेता शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह होंगे।

सम्मेलन की जानकारी देते हुए टाइम टू ग्रो की सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष डॉ शशि पांडे शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन एड-टेक संगठनों और स्टार्टअप्स के लिए शिक्षा बिरादरी के बड़े लोगों के सामने अपनी नवीनतम एड-टेक रेंज के उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करने, और प्रमुख हितधारकों के बीच रुचि जगाने का एक उत्कृष्ट अवसर होगा। यहां प्रतिभागियों को मिलने वाला मार्गदर्शन और विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा, प्रदर्शनी, प्रेजेंटेशन इत्यादि उनके लिए सफलता के नए रास्ते तलाशने में मददगार साबित होंगी। सम्मेलन में प्रदेश सरकार व टाइम टू ग्रो के प्रतिनिधियों के अलावा कूल एड सिस, एनटैब, किडेक्स, एप्सन और किडज़ानिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनिया सहभागी होंगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button