देशबड़ी खबर

Chandigarh University MMS वायरल कांड पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई, आरोपी लड़की गिरफ्तार

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद काफी हंगामा हो रहा है। इस बीच पंजाब पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार की रात मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल में नहाते हुए लड़कियों के वीडियो बनाए। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने आत्महत्या के प्रयास किए। हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास के दावे का खंडन किया। इस मामले में पुलिस ने एक छात्र को गिरफ्तार किया है।

मोहाली के एसएसपी विवेक सोनी ने कहा, “यह एक छात्रा द्वारा शूट किए गए और वायरल किए गए वीडियो का मामला है। प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी मौत की सूचना नहीं मिली है। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, कोई आत्महत्या का प्रयास नहीं किया गया है। एम्बुलेंस में ले जाई गई एक छात्रा चिंतित थी। हमारी टीम उसके संपर्क में है।”

उन्होंने आगे कहा, “फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। अब तक हमारी जांच में पता चला है कि आरोपी का केवल एक ही वीडियो है। उसने किसी और का कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं किया है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और मोबाइल फोन को हिरासत में ले लिया गया है।

उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। एक छात्र के वीडियो के अलावा और कोई वीडियो हमारे संज्ञान में नहीं आया है।” चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं के कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बीच पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने रविवार को मामले की गहन जांच के आदेश दिए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button