विदेश

क्रीमिया से जोड़ने वाला पुल उड़ाने को रूस ने बताया आतंकी हमला, आठ गिरफ्तार

  • गिरफ्तार किये गए लोगों में एक अमेरिकी और दो यूक्रेनी नागरिक

मॉस्को। रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले एकमात्र पुल उड़ाने की घटना को आतंकी हमला करार देते हुए रूसी सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए लोगों में एक अमेरिकी और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें महीने में युद्ध तेज गति से और नए तरीके से आगे बढ़ रहा है। यूक्रेन के चार प्रांतों के विलय की रूसी घोषणा के बाद यूक्रेन ने बीते शनिवार रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाला कर्च पुल जोरदार धमाके के साथ उड़ा दिया था। इस पुल को उड़ाया जाना रूस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि इस पुल के रास्ते ही यूक्रेन में मौजूद रूसी सैनिकों तक विविध प्रकार की सैन्य सामग्री की आपूर्ति हो रही थी।

धमाके के बाद पुल से गुजर रहे तेल टैंकरों समेत कई वाहनों में आग लग गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। रूस की सुरक्षा एजेंसी एफएसबी ने इस हमले को यूक्रेन का आतंकी हमला करार दिया है। इस मामले में एफएसबी ने आठ संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए लोगों में एक अमेरिकी और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इस बीच क्रीमिया के गवर्नर सर्गेई अक्सियोनोव ने बताया कि पुल पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पहले दो रेलगाड़ियां रवाना की गयीं थीं, फिर एक नियमित ट्रेन भी शुरू कर दी गयी है। पुल की मरम्मत करके जल्द ही सभी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button