उत्तर प्रदेशवाराणसी

मुख्यमंत्री योगी की कथनी और करनी में अंतरः अजय राय

वाराणसी। कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय राय ने काशी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 100वें दौरे पर सवाल उठाया है। राय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी, लेकिन बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री अपने ही आदेश का अनुपालन नहीं करते हुए नजर आए। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ वाराणसी सर्किट हाउस में बैठक की। इसके बाद दोनों नेता बिहार के छपरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यह पूर्ण रूप से राजकीय शोक की अवहेलना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री योगी की कथनी और करनी में अंतर है।

कांग्रेस नेता राय ने कहा कि आश्चर्य तो इस बात का है कि मुख्यमंत्री ने अपना 100वां दौरा वाराणसी में पूरा किया, लेकिन भदोही पूजा पंडाल अग्निकांड में झुलसे लोगों को देखने बीएचयू के ट्रामा सेंटर में नहीं गए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री भी काशी में रहने के बाद पीड़ितों का हालचाल जानना उचित नहीं समझे। उन्होंने कहा कि पीड़ितों से मिलकर हालचाल न लेना असंवेदनशीलता का उदाहरण है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button