उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुलायम सिंह यादव का अस्थि कलश लेकर हरिद्वार रवाना हुए अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल और पत्‍नी डिंपल यादव भी हैं साथ

समाजवादी पार्टी के संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर उनके बेटे और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव हरिद्वार के लिए निकले तो उनके प्राइवेट जेट में पत्‍नी डिंपल यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव भी साथ रहे। अखिलेश के अस्थि कलश लेकर परिवार सहित घर से निकलने, सैफई हवाई पट्टी पहुंचने और फिर प्‍लेन में चाचा और पत्‍नी के साथ सवार होने के वीडियो और तस्‍वीरें समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं।

घर से हवाई पट्टी और हरिद्वार तक के सफर में चाचा परिवार के बड़े की तरह हर पल अखिलेश और डिंपल के साथ नज़र आ रहे हैं। थोड़ी ही देर में हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर नेताजी की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। इसके पहले यादव परिवार का प्राइवेट जेट जौली ग्रांट एयरपोर्ट देहरादून में उतरा। वहां से सभी हरिद्वार के लिए रवाना हुए। बता दें कि पहले साढ़े 11 बजे अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम वीआईपी घाट पर होना था लेकिन बाद में नमामि गंगे घाट का चयन किया गया। कार्यक्रम में इसमें कुछ विलम्‍ब भी हुआ है।

नमामि गंगे घाट पर सुबह से ही अस्‍थि विसर्जन की तैयारी है। अस्‍थ‍ि विसर्जन की पूरी प्रक्रिया में करीब 45 मिनट लगने की सम्‍भावना है। घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहां तक सिर्फ परिवार के लोगों को जाने की इजाजत है। समर्थकों और मीडिया को कुछ दूरी पर रोक दिया गया है। बता दें कि सैफई परिवार ने अब तक अंतिम संस्कार से लेकर सभी क्रियाओं को पूरे विधि विधान से संपन्न किया है। शनिवार को अखिलेश यादव समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर अस्थि अवशेषों को एकत्रित किया था। अब अस्थि विसर्जन भी विधि विधान से हरिद्वार में किया जाएगा। इसके बाद शाम चार बजे अखिलेश यादव सैफई के लिए रवाना हो जाएंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button