उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

बल्दीराय तहसील मे तैनात, लेखपाल कमलेश सरोज घूस लेते हुए गिरफ्तार

  • पैमाइश के नाम पर लेखपाल ने मांगे थे ग्रामीण से 5 हज़ार रुपए
  • एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सुलतानपुर जिले के बल्दीराय तहसील  परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब इसी तहसील में तैनात  लेखपाल कमलेश सरोज को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बल्दीराय तहसील में तैनात लेखपाल कमलेश सरोज ने पैमाइश के नाम पर एक ग्रामीण से 5 हज़ार रुपए की डिमांड की थी। जिसकी सूचना ग्रामीण ने एंटी करप्शन टीम को पहले ही दे रखी थी। ग्रामीण की सूचना पर, एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर, लेखपाल कमलेश सरोज को रंगे हाथों  घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन की इस बड़ी कार्रवाई से घूसखोर अधिकारियों तथा तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। लेखपाल कमलेश सरोज की तैनाती इस समय बल्दीराय तहसील के दक्खिनवारा गांव में है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button