कारोबार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया हुआ मजबूत, 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंचा

घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 82.62 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.71 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 82.62 के स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे तेज था।

रुपया पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 82.88 पर बंद हुआ था। सोमवार को दिवाली के मौके पर विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत टूटकर 111.85 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 93.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button