ताज़ा ख़बरदेश

‘हाय रे! मर गया रे! पैसे दे दो रे! पैसे, पैसे, पैसे, पैसे बस पैसे मांगते रहते हैं ये’, केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजीपुर ढलाव घर पहुंचे। इस दौरान भाजपा और आप ने बीच वार-पलटवार भी देखने को मिला। केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिये वोट दो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली का सिर झुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इनसे बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं होती, कूड़े के पहाड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस लगा दी। बिधूड़ी जी स्कूल देखने जा रहे हैं। हमें अपना काम दिखाने में शर्म नहीं आती। इन्हें कूड़े का पहाड़ दिखाने में शर्म आती है।

केजरीवाल ने कहा कि हाय रे! मर गया रे! पैसे दे दो रे! पैसे, पैसे, पैसे, पैसे बस पैसे मांगते रहते हैं ये। इसके साथ 2 लाख करोड़ खा गए, पहले उसका हिसाब दो! केंद्र सरकार ने 15 साल में दिल्ली नगर निगम को एक फूटी कौड़ी नहीं दी, अमित शाह हम पर कैसे प्रश्न उठा सकते हैं? आपको बता दें कि हाल में ही अमित शाह ने दावा किया था कि दिल्ली सरकार निगमों का बकाया राशि नहीं दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बार-बार जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है। जनता को विज्ञापन और विकास में चुनाव करना होगा। दरअसल, दिल्ली में एमसीडी के चुनाव होने हैं यही कारण है कि आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच में ग्वार पलटवार का दौर लगातार चल रहा है।

आप प्रमुख ने कहा कि मैं दिल्ली की अपनी माताओं, बहनों, बुजुर्गों से पूछना चाहता हूं। तुम्हारे बेटे ने स्कूल बनाएं, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई। ये लोग तुम्हारे बेटे को गालियां देते हैं। क्या ये गालियां बर्दाश्त करोगे? इस बार चुनाव दिल्ली में सफ़ाई पर होगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने कचरे के इस पहाड़ को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। सभी बुरी ताकतों ने हमारे (आप के) खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने एमसीडी चुनावों में इस उम्मीद में देरी की और वार्ड अलग कर दिए कि उन्हें सीटें मिलेंगी। मैं उन्हें बता दूं कि इस बार भाजपा के समर्थक भी उन्हें वोट नहीं देंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button