उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा की हालत बिगड़ी, मेदांता में कराए गए भर्ती

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाने वाले आईपीएस अजय पाल शर्मा की हालत बिगड़ गई है। एसपी अजय पाल शर्मा फिलहाल यूपी 112 में तैनात हैं। गुरुवार को गुरुवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद ही उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एंजियोप्लास्टी के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।

मेदांता में भर्ती कराए जाने के बाद जांच के दौरान उनके हार्ट ब्लॉकेज की समस्या का पता चला। वर्ष 2011 बैच के आईपीएस अजय पाल शर्मा सहारनपुर, रामपुर, मथुरा व गाजियाबाद के एसएसपी रहे हैं। सहारनपुर में अपनी पहली तैनाती के दौरान ही कई एनकाउंटर कर वह चर्चा में आ गए थे। बाद में कुछ विवादों के चलते वह निलंबित भी हुए। फिलहाल वह यूपी 112 में तैनात हैं। पिछले दिनों कानपुर नगर में हिंसा की घटनाएं होने पर उन्हें भेजा गया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button