ताज़ा ख़बरदेश

सत्येंद्र जैन की बीमारी का मजाक बनाकर घटिया राजनीति कर रही है भाजपा: सिसोदिया

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज का वीडियो वायरल होने के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि भाजपा घटिया राजनीति पर उतर आई है। किसी की बीमारी का मजाक बना रही है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के इस तरह से मनोहर कहानियां बनाने से सत्येंद्र जैन को मंत्री पद से नहीं हटाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि देश में कोई भी बीमार हो सकता है। देश के प्रधानमंत्री भी बीमार हो सकते हैं। इस तरह की घटिया हरकत करना, इलाज के वीडियो जारी करने की घटिया हरकत भाजपा ही कर सकती है। प्रधानमंत्री से लेकर जेल में बंद कोई भी व्यक्ति बीमार हो सकता है। सत्येंद्र जैन छह महीने से जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं, उन्हें गिरने से चोट लगी है।

उनकी रीढ़ की हड्डी एल-5 एस-1 डिस्क में चोट है। यह रिकॉर्ड में है कि उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट है। उनकी नर्व पिंच हो गई है। अस्पताल में दो सर्जरी भी हुई है। नर्व ब्लॉक डाले गए हैं। साथ में डॉक्टर ने फिजियोथेरेपी के लिए कहा है। रेग्यूलर फिजियोथेरेपी की जरूरत है।

सिसोदिया ने कहा कि किसी आदमी को चोट लगी है, डॉक्टर इलाज करते हैं, तो रेग्यूलर फिजियोथेरेपी करते हैं, तो उसका मजाक बनाने में भाजपा को शर्म नहीं आती है। एक तो जेल में डाल रखा है। इलाज के वीडियो जारी कर मजाक बना रहे हो।

मनीष सिसोदिया ने कहा, ”इससे बुरी सोच नहीं हो सकती। भाजपा गुजरात में और दिल्ली नगर निगम चुनाव में बुरी तरह हार रही है। इसलिए इस तरह की घटियापन पर उतर आई है। यह कोई और नहीं कर सकता। सारी ताकत और सारे पदों का दुरुपयोग कर जेल में डालते हैं। ये कोई लग्जरी है क्या? किसी भी बीमार आदमी को जरूरत पड़ सकती है।

कानून में जेल में बंद आदमी को इलाज दिए जाने का प्रावधान है। किसी भी जेल का सीसीटीवी फुटेज निकलवा लीजिए, वहां भी मरीज को इसी तरह की थैरेपी दी जा रही होगी। कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया था कि ये वीडियो रिलीज नहीं किया जाए। फिर भी कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया गया. इस पर अलग से कार्रवाई करेंगे।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button