ताज़ा ख़बरदेश

बिहार के वैशाली में ट्रक ने कई लोगों को कुचला, आठ की मौत

पटना। बिहार में वैशाली जिले के महनार में रविवार रात अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया है। हादसे में 8 लोगों मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। वैशाली जिले में महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थानाक्षेत्र के सुलतानपुर टोला के पास काफी संख्या में लोग रविवार की रात सड़क के किनारे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहा ट्रक ने उन लोगों को रौंद डाला। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पीपल के पेड़ से टकरा गया। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं। अफरा-तफरी के बीच राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button