उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबदायूं

पीएम मोदी को ई-मेल से धमकी देने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बदायूं (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ई-मेल से धमकी देने के आरोप में गुजरात एटीएस ने शनिवार रात यहां इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ चुके अमन सक्सेना को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में गुजरात की एक युवती और युवक का नाम भी सामने आया है। गुजरात एटीएस को इनकी भी तलाश है। देररात तक पूछताछ करने के बाद गुजरात एटीएस अमन को अपने साथ ले गई।

बदायूं पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएन बघेला टीम के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचे। इसके बाद स्थानीय पुलिस की सहायता से आदर्शनगर में अमन सक्सेना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय की आईडी पर ई-मेल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकी दी गई थी।

स्थानीय पुलिस का कहना है कि अमन सक्सेना कुछ समय पहले बरेली के राजर्षि कालेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था मगर, अधूरी छोड़ दी। प्रधानमंत्री को किस मकसद से धमकी दी गई, इसकी जांच की जा रही है। अन्य दोनों आरोपितों के बारे में गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएल बघेला ने कोई जानकारी साझा नहीं की।

सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि गुजरात एटीएस ने ई-मेल की जांच के संबंध में अमन सक्सेना को पकड़ा है। अमन सक्सेना इससे पहले लैपटाप चोरी आदि के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटाप बरामद कर उसे छोड़ दिया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button