उत्तर प्रदेशलखनऊ

शिवपाल यादव की जेड श्रेणी की सुरक्षा हटी

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की सुरक्षा में कमी की गई है। उनकी जेड श्रेणी की सुरक्षा को हटा दिया गया है। उन्हें अब वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाए जाने के पीछे मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार के लिए प्रचार से जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रसपा नेता शिवपाल यादव की सुरक्षा में कटौती की गई है। सोमवार को राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में शिवपाल की सुरक्षा घटाने वाला निर्णय लिया गया है। उनकी जेड श्रेणी की सुरक्षा को कम कर दिया गया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा वैभव कृष्ण ने आदेश जारी कर दिए हैं।

हालांकि शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाए जाने की अटकलें उसी दिन से उठने लगी थी जब उनके और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच एक मंच पर आकर परिवार के एक साथ होने की बात कही गई थी। उनकी सुरक्षा हटाने को लेकर राजनीतिक गलियारों में मैनपुरी चुनाव में सपा समर्थन करने का इफेक्ट माना जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button