उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस में पेड़ से लटका मिला मैनेजर का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ में आईपीएस अधिकारी के फार्म हाउस में एक मैनेजर का संदग्धि हालात में शव मिला है.मैनेजर विजय कुमार मौर्य (30) का शव फार्म हाउस के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला. मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ के अंतर्गत माल के अटारी व सुरतीखेड़ा गांव के बीच स्थित आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य के फार्म हाउस में मैनेजर विजय कुमार मौर्य (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, अटारी व सुरतीखेड़ा गांव के बीच आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य का फार्म हाउस है. विजय कुमार मौर्य को मैनेजर के तौर पर रखा था.

मंगलवार को ग्रामीणों ने विजय का शव फार्म स्थित आम की बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता देखा और इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना मिलते ही विजय कुमार मौर्य के गांव अटारी में कोहराम मच गया. परिजनों के साथ गांव वाले भी फार्म आउस पहुंचे. सूचना मिलते ही पुलिस भी फोरेंसिक टीम पर के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से घटना के सबूत जुटाए और परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया. उधर, आईपीएस बीके मौर्य भी फार्म हाउस पहुंचे और मृतक के घरवालों को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button