अमेठी

अमेठी के इगरुआ में सौहार्द समर्पण विदाई समारोह किया गया आयोजित।

अमेठी।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी में सौहार्द समर्पण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक कृषणेंदु गुप्ता ने की।कार्यक्रम में संस्था के सीनियर सिमयुलेटर इंस्ट्रक्टर कैप्टन आर. वी. सिंह ,शरीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक राम बरन पांडे व बैजनाथ को निदेशक कृषणेंदु गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी संदीप पुरी, वित्त सलाहकार सचिन टंडन , मेस प्रभारी विनय सिंह एवं सभी वरिष्ठ अधिकारियो/कर्मचारियों ने सौहार्द समर्पण विदाई समारोह आयोजित किया।निदेशक कृषणेंदु गुप्ता ने सेवानिवृति पर सभी को इगुआ का प्रतीक चिंह प्रदान किया उन्होंने अपने संबोधन में संस्थान के विकास में सभी के योगदान को याद करते हुये आभार व्यक्त किया। निदेशक ने उनके भावी सुखद जीवन के लिये मंगल कामनाये अर्पित की ।सौहार्द समर्पण विदाई समारोह का संचालन और संबोधन दिलीप कुमार पांडे ने किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button