मनोरंजन

डायरेक्शन के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे आर्यन खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के लाडले बेटे आर्यन खान इन दिनों बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। हालांकि, वे एक्टिंग नहीं, बल्कि डायरेक्शन के जरिए अपने कैरियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए आर्यन खान ने जैसे ही अपने पहले प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की तो उनके फैंस ने उन्हें चीयर्स करना शुरू कर दिया। रिर्पोट्स के मुताबिक आर्यन खान ने अपनी पहली स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। वे इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्क्रिप्ट नोटबुक के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, रैप्ड विद राइटिंग (राइटिंग का काम खत्म)… एक्शन कहने का इंतजार नहीं कर सकता।

तस्वीर में क्लैपरबोर्ड पर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट हुआ लिखा है। जिससे साफ है कि आर्यन डैड शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही फिल्म डायरेक्ट करेंगे। वहीं खबर यह भी है कि इस फिल्म में शाहरुख की लाडली सुहाना खान अभिनय करने वाली हैं, यानी अपने पहले प्रोजेक्ट में आर्यन बहन सुहाना को डायरेक्ट करने वाले हैं। वहीं बेटे की इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने रिप्लाई किया ‘वाउ…सोच रहा हूं…भरोसा किया है….सपना पूरा हो गया है, अब हिम्मत है…पहले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं।

यह हमेशा खास होता है।’ डैड शाहरुख के अलावा कई सेलेब्स भी आर्यन खान को शुभकामनाएं दे रहे हैं, जिनमें कैटरीना कैफ का नाम सबसे ऊपर है। सूत्रों के मुताबिक आर्यन खान जिस फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं, वह एक थ्रिलर फिल्म हो सकती है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में कथित ड्रग्स छापे में गिरफ्तारी के बाद आर्यन खान सुर्खियों में आए थे। वे लगभग एक महीना ऑर्थर रोड जेल में भी रहे थे। हालांकि कुछ महीने पहले उन्हें इस मामले में क्लीन चिट भी मिल गई।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button