ताज़ा ख़बरदेश

राष्ट्रीय दल का दर्जा हासिल करने की ओर आम आदमी पार्टी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रहे हैं। गुजरात विधानसभा चुनावों की मतगणना में पार्टी को 12 प्रतिशत मत और 6 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। आप को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए गुजरात में 6 प्रतिशत मत और 2 सीटें चाहिए।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि गुजरात के वोटों से आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी। सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि पहली बार शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी राजनीति देश में पहचान बना रही है। देशवासियों को इसके लिए बधाई।

उल्लेखनीय है कि किसी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 4 राज्यों में राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त होना जरूरी है। राज्य स्तर पर पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए पार्टी को 2 सीटें और 6 प्रतिशत वोट की आवश्यकता होती है।

आम आदमी पार्टी वर्तमान में दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही है। वहीं गोवा में उसने दो सीटें जीती हैं और 6.8 प्रतिशत वोट हासिल किए थे। आज गुजरात के आए नतीजों से उसे गुजरात में भी राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा मिलने वाला है जिसके बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button